Skip to content Skip to sidebar Skip to footer

मणिपुर चक्र (रं)

नाभि के पीछे मेरुदण्ड में मणिपुर चक्र स्थित होता है। इसका सम्बन्ध भोजन के पाचन, आत्मीकरण और प्राण ऊर्जा से है। मणिपुर चक्र प्राण ऊर्जा का भण्डार होता है। लक्ष्मी की अवधारणा मणिपुर को सक्रिय बनाने तथा प्राण और चेतना को इसके तल पर तरंगित करने का प्रतीक होती है।

मणिपुर चक्र अगर सुप्त हो: अग्न्याशय (Pancreas), प्लीहा, यकृत (Liver), वृक्क (Kidney), छोटी आंत (small intestine), आंत्रपुच्छ (Appendix), पित्ताशय (Gall bladder), पाचन तंत्र सम्बन्धी विकार (Digestive System), संग्रहणी (Colitis) एवं मधुमेह (Diabetes) आदि रोग होने की संभावना रहती है।